उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सड़क किनारे जा रही बारात में डांस कर रहे एक युवक को बस ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक दूल्हे का ममेरा भाई था. वह अगवानी के दौरान सज-धज कर डीजे की धुन पर डांस कर रहा था. तभी बस ने उसे ठोकर मार दी. इस घटना से गुस्साए बारातियों ने सड़क पर जाम लगा दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के एक गांव से बिजनौर के चंदक थाना मंडावर क्षेत्र के गांव में बारात आई थी. अगवानी के टाइम सड़क पर डांस कर रहे सजे-धजे दूल्हे के ममेरे भाई को बस ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना से नाराज मृतक के परिजनों व बारातियों ने बैलगाड़ी और ट्रॉली को बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया. जाम और धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई. उन्होंने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया. वे बस चालक की गिरफ्तारी और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए. हालांकि, काफी समझाने के बाद उन्होंने शव को पुलिस को सौंप दिया और जाम खोला. आखिर में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार जिले के थाना खानपुर के गांव जसपुर रणजीतपुर निवासी महावीर सिंह के बेटे की बारात बिजनौर के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव सिमली कला नई बस्ती निवासी मखमली रानी की बेटी से शादी करने के लिए आई थी. बताया जा रहा है कि कल देर शाम को जसवीर (मृतक) सड़क किनारे खड़ा हुआ था. बारात में नाच-गा भी रहा था. इसी दौरान मंडावर से बालावाली जा रही एक बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई. उसकी मौत के बाद काफी बवाल मचा.
सड़क पर डांस कर रहे दूल्हे के भाई को बस ने रौंदा… मौके पर तोड़ा दम… गुस्साए बारातियों ने सड़क पर लगाया जाम
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

