सोफिया लियोनी की मौत से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है. महज 26 साल की उम्र में अचानक उनके निधन की खबर ने हर किसी को निशब्द कर दिया. सोफिया के पिता Mike Romero ने GoFundMe के माध्यम से बयान जारी कर उनके निधन की खबर को कंफर्म किया है. Mike Romero का कहना है कि सोफिया सिर्फ एक अच्छी बेटी ही नहीं, बल्कि अच्छी पोती, बहन और दोस्त भी थीं.
Mike कहते हैं कि उनकी मां और परिवार की ओर से मुझे भारी मन से हमारी प्यारी सोफिया की मौत की खबर शेयर करनी पड़ रही है. 1 मार्च को सोफिया को उनके घर में बेहोश पाया गया था. लोकल पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अब तक उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पाई है. सोफिया की मौत क्यों और कैसे हुई, ऐसे कई सवालों के जवाब आना अब तक बाकी हैं.
सोफिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी काफी खुश मिजाज थी. उन्हें जानवरों से काफी लगाव और प्यार था. सोफिया को घूमना-फिरना काफी अच्छा लगता था. वो ट्रैवल करने की शौकीन थीं. वो जहां भी जाती हमेशा आस-पास के लोगों के बीच खुशियां बिखरेती.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version