यूपी के आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक बहू ने अपनी शराबी सास को चखने में पनीर टिक्का और सलाद नहीं दी तो घर में बवाल हो गया. बहू का आरोप है कि सास रोज शाम को शराब पीती है और उसे चखना लाने के लिए बोलती है, जब उसने मना किया तो झगड़ने लगी और इसकी वजह से शादी टूटने की नौबत आ गई है. बहू ने पूरे मामले में शिकायत पुलिस से की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आगरा के लोहामंडी इलाके की रहने वाली एक युवती की शादी एक साल पहले ही रामबाग इलाके के रहने वाले युवक से हुई थी. युवक की सरकारी अस्पताल में नौकरी है. शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला, लेकिन दो महीने बाद ही सास और बहू का झगड़ा होने लगा और झगड़े की वजह ऐसी कि लोग हैरान हैं. दरअसल बहू का आरोप है कि उसकी सास रोजाना शाम को शराब पीती है. इतना तो ठीक है, लेकिन वो शराब के साथ चखने में पनीर टिक्का और सलाद की डिमांड करती है. शुरुआत में तो बहू ने सास की बात मानी, लेकिन रोजाना शराब पीने से बहू ने सास को मना किया तो जंग शुरू हो गई. कई बार सास के बोलने पर बहू ने चखने में पनीर टिक्का और सलाद नहीं दिया. बस इसी पर बात बिगड़ती चली गई और बहू अपने मायके चली गई. जब मामला सुलझता हुआ नहीं दिखाई दिया तो आखिर में बहू ने अपनी सास की शिकायत पुलिस से की. चूंकि मामला परिवार से जुड़ा हुआ था तो पुलिस ने उसे परिवार परामर्श केंद्र को ट्रांसफर कर दिया है और इस मामले में पूछताछ चल रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version