बलौदाबाजार। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां जिला पंचायत के सभाकक्ष में जांजगीर के लोकसभा सांसद गुहाराम अजगले की अध्यक्षता एवं रायपुर के लोकसभा सांसद की सह अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई और इसे सुधारने के लिए जिले की एक विस्तृत ट्रेफिक सिस्टम प्लान तैयार करने का निर्णय लिया गया। निजी भागीदारी के सहयोग से जिला मुख्यालय में ट्रेफिक पार्क भी बनाया जायेगा। इसमेंं यातायात सुरक्षा संबंधी विभिन्न उपायों का प्रदर्शन के साथ ही लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। बहुप्रतीक्षित बलौदाबाजार बायपास का निर्माण भी 15 सितम्बर के बाद शुरू होगा। नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल सहित कलेक्टर सुनील कुमार जैन और एसपी आईके एलेसेला, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये बैठक में उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version