लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने राजेश कुमार गुप्ता और प्रियांश शर्मा को भारत का नया निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। समिति की मीटिंग से पहले विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कानून मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के बारे में जानकारी मांगी थी। आपको बात दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच 9 मार्च को चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी भी दी थी। इसे लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी की गयी। आपको बता दें, 1985 बैच के IAS अधिकारी अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था। उससे पहले वो भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव पद पर रह चुके थे। ज्ञात हो कि, भारत निर्वाचन आयोग में पहले ही चुनाव आयुक्त का एक पद रिक्त था। अचानक अरुण गोयल के त्यागपत्र देने से केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे थे। अब इन रिक्तियों को भर लिया गया है। बुधवार (13 मार्च) को दो चुनाव नए आयुक्त की नियुक्ति हुई। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version