अमलेश्वर (पाटन)। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हेमन्त मढरिया के संयोजन में वर्तमान चुनौतियों में शिक्षकों की भूमिका विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले, श्रीमती शीला शर्मा प्राचार्य, श्रीमती किरण बाला वर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय घुघुवा, रामकुमार वर्मा, ललित कुमार बिजौरा संकुल शैक्षिक समन्वयक, मोहित शर्मा, केके धुरन्धर, देवेंद्र बंछोर, खिलेश वर्मा, बालमुकुंद मढरिया, किरण चन्द्राकर, रजनी साहू, मोहन साहू, परसराम साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक सहित अन्य शिक्षक शामिल होंगे।
