रायपुर । विष्णुदेव सरकार आज देर शाम तक कर्मचारियों, अधिकारियों को होली का तोहफा दे सकती है। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने का आदेश जारी हो सकता है। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रेसिडेंट कमल वर्मा ने बुधवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कमल वर्मा की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई। इससे लगता है, सरकार डीए को लेकर गंभीर है। कमल वर्मा ने एनपीजी को बताया कि मुख्मयंत्री ने उनकी बातों को सुनकर कहा कि आपलोग चिंता न करें। बता दें, केंद्र में 50 परसेंट महंगाई भत्ता हो गया है। पिछले सप्ताह की भारत सरकार ने चार परसेंट डीए बढ़ाया है। मगर छत्तीसगढ़ में कर्मचारी केंद्र से आठ प्रतिशत पीछे हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
