कर्नाटक के बागलकोट में टीचर द्वारा स्कूल से निकालने की धमकी दिए जाने के बाद 14 साल की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल जिस महिला टीचर ने छात्रा को स्कूल से निकलवाने की धमकी दी थी उसे शक था कि छात्रा ने उसके पर्स से 2000 हजार रुपये चुराए हैं. यह मामला बागलकोट के कदमपुरा में सरकारी हाई स्कूल का है जहां शिक्षिका जयश्री मिश्री कोटी और हेडमास्टर केएच मुजावर पर लड़की को टीसी देने की धमकी देने का आरोप लगा है. इसके बाद आठवीं कक्षा में पढऩे वाली 14 साल की लड़की ने अपनी जान दे दी. छात्रा की मौत के बाद उसके माता-पिता ने थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें स्कूल के टीचर और हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि टीचरों के इस व्यवहार से परेशान होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया.
BREAKING NEWS चोरी का शक….स्कूल से निकालने की धमकी… महिला टीचर और हेडमास्टर की फटकार से आहत 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

