उत्तर प्रदेश के झांसी में आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसको बंधक बनाकर पीटा गया, जिससे वहां हंगामा हो गया. जब इसकी जानकारी प्रेमी के पिता को हुई तो वह मौके पर पहुंचे. बाद में पुलिस की मदद से प्रेमी को मुक्त कराया गया. इसके बाद प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई और उससे पूछताछ की गई.
दरअसल, चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाला लड़का और टहरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की झांसी में पढ़ाई करते हैं. लड़का शहर के नवाबाद थानान्तर्गत तालपुरा में रहकर पढ़ता है और लड़की खुशीपुरा में. इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई.
बीते दिन लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने खुशीपुरा उसके घर पहुंच गया. जहां किसी प्रकार वह प्रेमिका के घर में घुस गया. इसी दौरान इसकी भनक लड़की के परिजनों को हुई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद लड़के को बंधक बनाकर पीटा गया.
यह ड्रामा काफी देर रात तक चलता रहा. किसी प्रकार जब इसकी जानकारी लड़के के पिता को हुई तो वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की मदद से किसी प्रकार लड़के को मुक्त कराया गया. इसके बाद आरोपी लड़के को पुलिस अपने साथ थाने ले आई जहां उससे पूछताछ की गई.
मामले में लड़के के पिता ने बताया कि वे लोग हमारे के बेटे को बंधक बनाए हुए थे. जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचा. फोन पर इस बात की जानकारी मिली थी. बेटे के साथ मारपीट की गई. छुड़ाने के लिए पुलिस को सूचना दी. तब जाकर जान बची. लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version