यूपी के रामपुर में पत्नी ने नींद में अपने जीजा का बार-बार नाम लिया तो हंगामा हो गया. पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी. वहीं पत्नी का कहना है कि उसे कोई डरावना सपना आया, जिसकी वजह से उसने जीजा का नाम ले लिया होगा. जब दोनों के बीच हंगामा बढ़ गया तो दोनों थाने पहुंच गए. पुलिस ने दोनों को समझाते हुए वापस घर भेज दिया है.
यह घटना अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव की है. जहां एक युवक की शादी छह महीने पहले हुई थी. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी सोते समय हमेशा अपने जीजा का नाम लेती रहती है. यह घटना रविवार की है, जब देर रात पति-पत्नी अपने घर में सो रहे थे. रात करीब 12 बजे पत्नी अपने जीजा का बार-बार नाम लेने लगी.
पत्नी के मुंह से बार-बार उसके जीजा का नाम सुना तो पति ने हंगामा शुरू कर दिया. पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति ने उसकी पिटाई कर दी. शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए. पति ने साढ़ू को बुरा भला कहते हुए पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. जबकि पत्नी का कहना था कि मुझे पहले से ही डरावने सपने आते हैं. सपनों में ही मैंने जीजा का नाम ले लिया होगा.
उसके बाद सुबह होते ही पति ने पत्नी के मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा काटा. मामला पुलिस तक पहुंचा तो पति-पत्नी दोनों को थाने बुला लिया गया. पुलिस ने दोनों को समझाते हुए सारे गले शिकवे दूर करा दिए. समझौते के बाद पति-पत्नी अपने घर चले गए. महिला को सपने में जीजा का नाम आना, इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Previous Articleप्रेमिका के घर में रंगेहाथ पकड़ा गया लड़का… इसके बाद परिजनों ने…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

