कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 निष्पक्ष संपादन हेतु निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल तथा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत मनोज बंजारे संयुक्त कलेक्टर कोरबा को प्रभारी अधिकारी व पी.आर. महादेवा जिला कोषालय अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उपरोक्त प्रभारियों के अधीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर 24 घण्टे कार्य करने हेतु विभिन्न पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
नियंत्रण कक्ष में प्रातः 06 से दोपहर 02 बजे तक कार्य करने हेतु श्री संजय वस्त्रकार सहायक ग्रेड-2 कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी कोरबा, अनिल कुमार साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय अभियंता विद्युत वितरण कंपनी, धनंजय पाटिल भृत्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्य करने हेतु निलेश्वर प्रसाद सहायक ग्रेड-03 कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी कोरबा, हरीश लाल डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा, सुखी राम पटेल भृत्य कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक कार्य करने हेतु एन. के. देवांगन सहायक ग्रेड-3 कार्यालय सहायक संचालक रेशम कोरबा, विनय साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा कोरबा तथा हरिशंकर कंवर भृत्य कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version