राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोरोना संक्रमण के इस कठिन दौर में जिले की जनता से बेहद सावधानी और संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने अपील में कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, बचाव ही सबसे आसान तरीका है। संयम और सावधानी से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है और स्वयं एवं परिवार को तथा समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है। श्री वर्मा ने राजनांदगांव शहर में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव को देखते हुए कहा है कि नगर निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अत्यावश्क कार्य के बिना घरों से न निकले। बहुत जरूरी काम से घर से निकले तो मास्क जरूर लगाए तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण होने पर कोरोना जांच कराएं और रिपोर्ट आने तक घर में आईसोलेशन में ही रहे। उन्होंने कहा कि जानकारी छुपाने से परिवार के अन्य सदस्यों में संक्रमण का खतरा बढ़ता है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए सभी सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version