रायपुर। होली से पहले हुई बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन ने कलेक्टरों को किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर जानकारी देने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट करते हुए लिखा : बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसी आशंका है। हमने पहले भी कहा है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ है। शासन ने नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया है। हालांकि अभी आचार संहिता लगी हुई है, फिर भी जन-धन और फसलों को हुई नुकसान की भरपाई के लिये कोई वैधानिक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version