बिहार से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुपौल में बन रहे एक पुल का एक बड़ा हिस्सा आज सुबह अचानक से गिर गया। जिसके नीचे दबने की वजह से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। तो वही कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही मौके पर 40 से अधिक लोगों के दबे होने की संभावना है। जिनको बचाने का कार्य जारी है।
बता दें कि ये हादसा सुपौल जिला के बकौर से मधुबनी जिला के भेजा के बीच कोसी नदी पर निर्माणाधीन उक्त पुल का एक हिस्सा मरीचा के पास गिर गया। जिसमे दबने की वजह से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक़, मलबे में क़रीब 40 लोगों के दबे होने की संभावना है।
सुबह लगभग 7 बजे की घटना
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह लगभग 7 बजे हुआ है। जहां निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। जिसकी चपेट में आने की वजह से 9 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
BIG BREAKING बड़ा हादसा… निर्माणाधीन पुल गिरने से एक मजदूर की मौत… कई घायल…40 लोगों के दबे होने की आशंका…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

