रायपुर। उधारी नहीं लौटाना एक युवक को भारी पड़ गया। दोस्त ने बदला लेने पहले शराब पिलाई, फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की है। मृतक मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, शहडोल निवासी मृतक मुन्नी लाल सिंह धरसींवा में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। 21 मार्च को उसका शव सोंड्रा मैदान के पास रोड किनारे मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच में जुटी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक घटना वाले दिन अपने साथी शहडोल निवासी नंदू के साथ देखा गया था। दोनों शराब पी रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर नंदू को हिरासत में लिया साथ ही कड़ाई से उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि मृतक मुन्नीलाल सिंह कुछ माह पहले उससे 5 हजार रुपए लिए थे। पैसे उधार लेने के बाद लौटा नहीं रहा था। इस बात को लेकर आये दिन दोनों का विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन दोनों ने मिलकर शराब पी। इस दौरान फिर से पैसों को लेकर दोनों का विवाद हुआ। इतने में नंदू ने मुन्नी के सिर पर पत्थर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं छोड़कर आरोपी अपने घर आ गया था। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उधारी नहीं लौटाना एक युवक को भारी पड़ गया, दोस्त ने उतारा मौत के घाट…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
