इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महीने कब्रिस्तान में दफनाई गई जोया लापता जया निकली। कब्रिस्तान से शव निकालकर बेटे ने मां का अंतिम संस्कार किया है। बता दें कि 70 वर्षीय जया सर्राफ को बीमारी के चलते देवास से इंदौर रेफर किया था। एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि सरकारी अस्पताल में जया की जगह लापरवाही से जोया नाम लिखा गया था। मुस्लिम समझ कर एनजीओ की मदद से उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाया। इतना ही नहीं एक महीना बीत जाने के बाद बेटे को मां की मृत्यु की जानकारी लगी। जैसे ही पुलिस ने जांच शुरू की उसके बाद स्थानीय पुलिस ने फोटो दिखाने के बाद कब्रिस्तान से शव निकालकर परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि 24 फरवरी को जया की मौत हुई थी। लावारिस समझकर पुलिस ने उसके शव को दफना दिया था। अब संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जोया निकली जया…, एक महीने बाद बेटे को लगी मां की मौत की खबर, जानें पूरा मामला
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

