टीकाराम की नियुक्ति से राज्य में कृषि अनुसंधान एवं विकास को लेकर बेहतर परिणाम मिलेंगे…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

भारत सरकार के कृषि मंत्री एवम् भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवम् भारतीय जनता के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा अघरिया समाज के गणमान्य व्यक्ति टीकाराम पटेल को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के प्रबंध समिति में अशासकीय सदस्य के रूप में नामांकित किया है।

भारत सरकार कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा जारी पत्र के अनुसार टीकाराम पटेल को कृषि क्षेत्र में उनके अनुभव तथा अनुसंधान में रुचि को देखते हुए 3 वर्षों के लिए नियुक्ति प्रदान करते हुए प्रबंधन समिति संस्थान एवम् भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल के सदस्य के रूप में 20.02.2024 से 19.02.2027 के लिए नामांकित किया गया है तथा इस अवधि उनके समस्त यात्रा, आवास आदि परिव्यय भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान एवम् प्रबंधन समिति संस्थान वहन करेगी। कृषि मंत्रालय द्वारा टीकाराम पटेल की छत्तीसगढ़ राज्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अघरिया समाज के वरिष्ठ नेता एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है । उम्मीद है कि उनके प्रयास से राज्य में कृषि अनुसंधान एवं कृषकों के विकास को लेकर बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version