कोरबा। जिले के बालको थानां अंतर्गत अजगर बहार मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक पुल से नीचे गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को अजगर बहार साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। रास्ते में पुल के नीचे उनकी बाइक गिर गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। रात करीब दस बजे सामने आई घटना की जनकारी मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।
मृतक के चाचा राम लाल ने बताया कि मृतक 26 वर्षीय शिशुपाल कंवर माखुपानी गढ़कटरा का रहने वाला है। गांव में ही रहने वाले दो दोस्तों के साथ अजगर बहार गांव साप्ताहिक बाजार करने गए हुए थे। जहां से देर रात वापस लौटते समय जहां अजगर बहार से कुछ दूरी पर तीनो बाइक में अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए हादसे के बाद एक युवक भाग गया। वही एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 के माध्यम से जिला मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दो युवक खून से लतपथ पड़े हुए थे। राजगीरों की मदद से नजर पड़ने पर 108 और 112 को फोन कर जानकारी दी गई। जिला अस्पताल चौकी दाऊद खुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज मिले मेमो के आधार पर मृतक की परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। फरार तीसरे युवक की तलाश की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version