उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में स्कूल बस पलटने से 4 बच्चे समेत 5 की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की. यह हादसा बाराबंकी–फतेहपुर मार्ग के सलारपुर गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि बस एक बाइक सवार को बचाते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई.
बता दें, परिषदीय विद्यालय के बच्चे मंगलवार को लखनऊ से चिड़ियाघर देखकर पिकनिक मनाकर लौट रहे थे. तभी रास्ते में स्कूल बस बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बाइक सवार समेत बस में सवार चार बच्चों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा कि बस में करीब 25 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद मौके पर बच्चों में चीख पुकार मच गई.
बताया जा रहा है कि बस की गति काफी तेज थी, जिस कारण वह करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई. मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
BREAKING NEWS पिकनिक मनाकर लौट रही स्कूल बस पलटी… 4 बच्चों समेत 5 की मौत…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

