आज के समय में आर्म रेसलिंग यानी पंजा लड़ाना एक जाना माना खेल हो गया है। यह खेल पहले सिर्फ WWE में ही देखने को मिलता था लेकिन आजकल इस खेल को पूरी दुनिया में आयोजित किया जा रहा है। कई लोग ऐसे ही मौज-मस्ती में एक दूसरे से पंजा लड़ाने लगते हैं। लोग पंजा लड़ाकर अपने शारीरिक ताकत का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन कई पंजा लड़ाना लोगों को भारी भी पड़ता है। लोग खेल-खेल में खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जहां एक लड़के को पंजा लड़ाना बहुत ही भारी पड़ गया।
पंजा लड़ा रहा था लड़का, टूट गया हाथ
दरअसल, लड़का खेल-खेल में शेर बनकर पंजा लड़ाने पहुंचा था लेकिन खेल-खेल में बेचारे का हाथ ही टूट जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता चल रही है। इस कंपटिशन को एक लड़का होस्ट भी कर रहा है। तभी बीच में लाल टी-शर्ट पहने एक शख्स वहां पहुंचता है और कुर्सी पर बैठे शख्स से पंजा लड़ाने की बात करता है। वह अपने विरोधी से हाथ मिलाता है और फिर उससे पंजा लड़ाने के लिए कुर्सी पर बैठ जाता है। जैसे ही खेल शुरू होता है, सामने वाला विरोधी शख्स उस पर भारी पड़ने लगता है। थोड़ी देर में विरोधी शख्स लाल टी-शर्ट वाले का हाथ नीचे की ओर कर देता है, वहीं लाल टी-शर्ट वाला शख्स अपने हाथ को ऊपर उठाने की कोशिश करता है लेकिन उससे पहले अचानक उसके हाथ की हड्डी क्रैक हो जाती है। यह देख वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ जाते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘आर्म रेसलिंग कोई मजाक नहीं है, इससे कभी-कभी गंभीर चोट लग सकती है।’ वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया है। जबकि तमाम लोगों ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया है। (indiatv.in)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version