महासमुंद। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले महिला आयोग सदस्य अनीता रावटे ने भी कांग्रेस को अपना इस्तीफा थमा दिया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा दिया गया है। दोनों ने संगठन मे महिलाओं के सम्मान को नजर अंदाज करने और पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिलने से की बात कही है। दोनों ने लोकसभा सीट पर मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। उषा पटेल ने कहा कि, 25 सालों से कांग्रेस में सक्रिय रही हूं, लेकिन जो सम्मान मुझे मिलना चाहिए, वो कभी नहीं मिला है। वहीं अनीता रावटे ने भी बताया कि, मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन किए गए हैं। इसके अलावा हमारा अपमान भी किया है। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा देती हूं।
Previous Articleचुनाव ड्यूटी से गायब दो संभागीय लेखाधिकारी निलंबित
Next Article हाथों में मेहंदी लगाकर दिया मतदान का संदेश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

