हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो इंसान को हैरान कर देते हैं। इस तरह के वीडियो में लोग ऐसे-ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जिसके बारे में इंसान ने कभी सोचा तक नहीं होता है। आज भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पार करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है। अपने यूनिक वे के कारण वीडियो को 4.2 मिलियन व्यू मिल चुके हैं और लोग कमेंट में अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
ऐसे सड़क किया है कभी पार?
आपने आजतक लोगों को अलग-अलग तरीके से रोड पार करते हुए देखा होगा। कोई सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार करता है तो कोई गाड़ियों के चले जाने के बाद सड़क पार करता है। जिन सड़कों पर सिग्नल नहीं होते हैं वहां लोगों को गाड़ियों के कम होने या फिर उन्हें हाथ दिखाकर पार करते हुए देखा होगा। मगर क्या कभी किसी को धमकी देकर सड़क पार करते हुए देखा है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स सड़क किनारे रखा ईंट उठाता है और सड़क पार करने लगता है। शख्स कहीं ईंट गाड़ी पर ना मार दे, इस डर से गाड़ी वाला गाड़ी को रोक देता है। इसके बाद वह शख्स सड़क के दूसरी तरफ जाकर ईंट को उसके स्टैंड में रख देता है। सड़क के दोनों तरफ इसी काम के लिए ईंट का स्टैंड बनाया गया है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Mens_Corner__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लोग सिग्नल की चिंता करना बंद कर देंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे नहीं लगता है कि लोग ईंट के कारम रुकेंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या हम इसे(ईंट) अंडे से बदल सकते हैं। (indiatv.in)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version