रायपुर (वीएनएस)। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कबाड़ का अवैध काम करने वाले कबाड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। चोरी का सामान खरीदने व बेचते पाए जाने पर 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ जब्त किया गया है। इसके अलावा 17 गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। जब्त सामान के कीमत लगभग 97,00,000 रुपए है।  आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धरसींवा, खमतराई, उरला, डी.डी.नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पण्डरी, खम्हारडीह एवं गोबरानयापारा क्षेत्र में स्थित कबाडियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुए अवैध कबाड़ के कार्य में संलिप्त कुल 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ एवं 17 नग चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 97,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया जेल।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version