दालचीनी के पत्तों को  हम तेजपत्ता कहते हैं। गरम मसाले में इन दोनों चीजों का उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद में दालचीनी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। गर्म तासीर की दालचीनी सर्दी जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं को दूर रखती है। दालचीनी का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है और ये हार्ट के लिए भी हेल्दी मानी जाती है। जानिए इस छोटे से लकड़ी के टुकड़े के कितने फायदे हैं? दालचीनी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। दालचीनी का सेवन करने से शरीर को विटामिन ए और विटामिन सी मिलता है। इसके अलावा एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है दालचीनी।

दालचीनी का पानी पीने के फायदे

वजन घटाने में मदद करे- जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें खाली पेट दालचीनी का पाउडर या फिर इसे पानी में डालकर पीना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। दालचीनी का पानी भूख को कम करने और ब्लड को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद- दालचीनी का सेवन हार्ट के लिए हेल्दी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद मिलती है। जिससे हार्ट अटैक और दूसरी बीमारियों का खतरा कम होता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version