कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने एकीकृत, बाल विकास परियोजना पाली अन्तर्गत ग्राम भरूहामुड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर की गई पदोन्नति को नियम विरूद्ध पाये जाने पर निरस्त कर नये सिरे से पदोन्नति के निर्देश दिए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम भरूह़ामुड़ा ग्राम पंचायत चैतमा तहसील पाली अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों में पदोन्नति उपरांत उसी ग्राम के आंगनबाड़ी सहायिका अथवा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति की जानी थी। विभाग द्वारा परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली द्वारा रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर पदोन्नति हेतु पांच वर्ष सेवा पूर्ण कर चुकी सहायिका एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जानकारी मंगाई गई थी। इस दौरान मूल्यांकन समिति के द्वारा योग्यता सूची तैयार कर अनुमोदन पश्चात प्रथम क्रम में आवेदिका उमा सिंह/ चूड़ामणी सिंह का पदोन्नति कर लिया गया। इस संबंध में आवेदक मदन गोपाल एवं ग्रामवासी भरूह़ामुड़ा ग्राम पंचायत चैतमा तहसील पाली द्वारा शिकायत कलेक्टर अजीत वसंत से की गई थी। कलेक्टर द्वारा इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज करते हुए संपूर्ण मामले की सुनवाई की गई।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : नियम विरूद्ध पदोन्नति… कलेक्टर ने किया निरस्त… नये सिरे से पदोन्नति के दिए निर्देश..
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
