बलौदाबाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने काटगी स्थित शराब दुकान से 20 लाख रुपए लूट लिए। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।लूट के बाद जिले के एसएसपी सदानंद कुमार समेत बलौदाबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और टीम जांच में जुट गई है। साथ ही आबकारी विभाग के साथ विभिन्न विभागों के लोग इस मामले की जांच में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कटगी स्थित शराब दुकान पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश बंदूक लेकर पहुंचे थे। रकम लूटने के बाद भाग निकले। बताया जा रहा है कि, शराब मैनेजर अलग-अलग दुकानों से कलेक्शन कर रकम लेकर पहुंचा था। इसी दौरान बदमाश पहुंचे और रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान मैनेजर ने बैग नहीं दिया तो बदमाशों ने बंदूक निकाली और छीनकर भाग निकले। फिल हाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।जांच के बाद इस पूरे वारदात का पर्दाफाश हो पाएगा की ये नकाब पोश कहा से आए थे और लूट की रकम लेके कहा गए है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version