दंतेवाड़ा से सुकमा को जोड़ने के लिये सड़क निर्माण चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में बुधवार को एक ट्रक ड्राइवर आईईडी की चपेट में आकर घायल हुआ। आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षा में लगे जवानों ने नक्सलियों के आस पास मौजूदगी के अंदेशे से इलाके की सर्चिंग में जुट गये थे। इस दौरान एक जवान अपनी ही राइफल की गोली से घायल हो गया। दरअसल अरनपुर थाने में पदस्थ जवान विजय नाग नक्सली सर्चिंग के बाद बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी सर्विस राइफल से गोली चल गई। AK-47 से चली गोली सीने के बाएं हिस्से में घुसी और दिल को छूते हुए पार निकल गई। घायल जवान को तत्काल साथी जवान दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ घायल जवान का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, उसकी राईफल कॉक थी, पर उन्होंने सेफ्टी लॉक ऑफ रखा था, इसलिए गोली चली और खुद की राइफल से जवान घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि, अंदुरूनी इलाकों में हर वक्त राइफल कॉक रखनी पड़ती है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version