रायपुर । राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में एटीएम से पहले पैसे निकालने को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों युवकों ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी केअनुसार, श्यामनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में बुधवार रात को दो युवक के बीच पैसे पहले निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लग गए। इसके बाद श्यामनगर के रहने वाले विनय पांडे ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, वह बुधवार की रात पैसे निकालने के लिए एटीएम गए हुए थे। वे पैसे निकाल ही रहे थे, तभी निखिल मेघानी नाम का युवक नशे की हालत में आया और उसने पहले पैसे निकालने को लेकर विवाद किया। विवाद इतना बढ़ा कि, निखिल ने युवक के गर्दन पर नाखूनों से हमला कर दिया। इसके बाद निखिल मेघानी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, पैसे निकाल रहा था, तभी विनय पांडेय ने मेरा पैसा फंस गया है बोला। फिर उसने लेट हो रहा है, कहते हुए अश्लील गाली देनी शुरू कर दी। दोनों के बीच विवाद बढ़ा, तो विनय ने मुक्के से मारते हुए निखिल का सिर फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवक का एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version