सूरजपुर । जिला में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि चार्जिंग के दौरान स्कूटी की बैटरी ब्लास्ट हो गई, जिससे स्कूटी में भयानक आग लग गई। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। युवती का इलाज फ़िलहाल जारी है। दरअसल, यह घटना सूरजपुर कोतवाली थाने के चंदरपुर की है। इस घटना के दौरान घर के सामानों में आग लग गया। जिसे दमकल की मदद से तत्काल आग पर काबू पाया जा सका। उधर इस घटना के बाद एक बार फिर ई-बाइक और स्कूटी चलाने वालों के बीच दहशत व्याप्त है। ये कोई पहली घटना नही जब स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट हुआ हो, इससे पहले भी चलती गाड़ियों में बैटरी में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version