राजस्थान के राजसमंद में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और प्रेमिका सहित उसके घरवालों के सामने खुद को ताबड़तोड़ चाकू से गोद लिया. इसके बाद फिर खुद का गला भी रेत लिया. गंभीर रूप से घायल होने पर युवती के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और हॉस्पिटल ले गए. मौके पर भारी संख्या में भीड़ भी जमा हो गई कि ऐसा क्या हुआ कि युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया. फिलहाल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. यह घटना राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में हुई है. इसमें घायल प्रेमी 20 साल का कालू सिंह है. दरअसल प्रेमी कालू सिंह सुबह युवती के घर पहुंचा तो उसके माता-पिता सहित परिवार के अन्य लोगों से बात कर रहा था. वह उसने बात कर ही रहे थे कि कालू सिंह ने पहले युवती के घरवालों को चाकू दिखाकर डराया और मरने की धमकी दी. कुछ ही देर बाद उसमें अपने आप पर वार करना शुरू कर दिया. उसने पहले पेट पर चाकू से वार किए, जबतक कोई उसे संभालता तब तक उसने अपना गला रेत लिया. इसके बाद कालू वहीं जमीन पर गिर गया. फिर परिजनों ने चारभुजा थाने में सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हॉस्पिटल लेकर गई. वहां युवक का इलाज चल रहा है. थानाधिकारी इंस्पेक्टर गोवर्धन सिंह का कहना है कि युवक ने चाकुओं से वार किया है, उसका इलाज चल रहा है.

दोनों एक साथ रहते थे
दरअसल कालू और युवती के बीच लंबे समय से दोस्ती थी. कालू युवती को दो बार घर से अपने साथ लेकर भागा भी है. पहली बार जब वह भागा तो परिजनों ने शिकायत नहीं की, लेकिन दूसरी बार जब युवती को लेकर वह गया, तो परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस दोनों को लेकर आई और युवती ने कालू के साथ जाने की बात कही. फिर दोनों साथ रह रहे थे. वहीं अब कुछ दिन पहले युवती अपने माता-पिता के पास आ गई, जिससे कालू को बुरा लगा. कालू युवती को घर लेने के लिए गया था, फिर विवाद होने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version