बीते रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच हुआ। मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। मैच शुरू हुआ और CSK ने पहले बैटिंग की। CSK के फैंस जिस उम्मीद से मैच देखने के लिए आए थे, उनका सपना 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर पूरा हुआ जब महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने के लिए आए। महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरे और पहली ही गेंद पर शानदार छक्का मारा। इसके बाद दूसरी गेंद पर भी छक्का मारा और फिर तीसरी गेंद पर भी छक्का मारा। तीन छक्कों की मदद से धोनी ने 4 गेंद में 20 रन बनाए। इस तरह CSK ने मुंबई को 207 रनों का टारगेट दिया और आखिर में 20 रनों से जीत गए। मैच जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर धोनी की बैटिंग की चर्चा होने लगी। फैंस के अलावा भारत के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी धोनी की बैटिंग देखकर एक पोस्ट शेयर किया। इतना ही नहीं आनंद महिंद्रा ने माही को अपने नाम से भी जोड़कर दिखाया जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में क्या लिखा?
सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने @CricCrazyJohns नाम के अकाउंट का एक पोस्ट शेयर किया जिसमें धोनी की बैटिंग की तारीफ की गई है। आनंद महिंद्रा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे एक ऐसा खिलाड़ी दिखाइए जो अवास्तविक अपेक्षाओं और दबाव में इस आदमी से भी अधिक निखरता हो। ऐसा लगता है कि यह केवल उसकी आग में घी डालने जैसा है। आज, मैं बस आभारी हूं कि मेरा नाम Mahi-ndra है।’
यहां देखें वायरल पोस्ट


खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- उन्हें आपका ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए सर। इनके तो नाम में भी माही है और देखो वो कितना ऊपर उठ गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- थार गिफ्ट कर दो सर। वहीं एक यूजर ने लिखा- इनको थार मत देना, इनके पास बहुत है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version