ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस के ओवर ब्रिज से गिर जाने के कारण महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 55 से ज्यादा लोग सवार थे। एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त का प्रयास जारी है। बस में सवार ज्यादातर यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।
अधिकारियों ने बताया कि बस में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 55 लोग सवार थे। बस सभी यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया जा रही थी। इस दौरान बस के चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन रसूलपुर क्षेत्र में बाराबती चौक के पास ओवर ब्रिज से नीचे जा गिरी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे की सूचना मिलने पर अग्निशमन सेवा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, दमकल कर्मियों ने गैस कटर की मदद से घायलों को बचाया। वहीं, बचाव अभियान में 16 एम्बुलेंस और क्रेन का इस्तेमाल किया गया।
जाजपुर कलेक्टर और एसपी की अगुवाई में दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान जिसमें क्रेन की सहायता से पुल के नीचे से बस को निकाला गया। गंभीर रूप से घायलों को पहले जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
BIG BREAKING भीषण सड़क हादसा…फ्लाई ओर से नीचे गिरी अनियंत्रित बस…5 की मौत…कई घायल….मची अफरा-तफरी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

