पुराने समय में भी शादियां होती थी और आज के समय में भी शादियां होती हैं। मगर आजकल होने वाली शादियों में काफी बदलाव आ गए हैं। आजकल डेस्टिनेशन वेडिग, प्री-वेडिंग शूट जैसी चीजे भी शादियों में जुड़ गई हैं। आप भी ऐसी कई जोड़ियों को जानते ही होंगे जिन्होंने प्री-वेडिंग शूट करवाया होगा। आपने आज तक अलग-अलग तरह के कई शूट देखे होंगे मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो देखने को मिला, वैसा नजारा शायद ही कहीं देखा होगा। वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजी हुई है और सड़क के किनारे खड़ी है। मगर अगले ही पल कुछ ऐसा दिखता है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दुल्हन अचानक पीठ की तरफ से झुककर जमीन को अपने हाथों से छू लेती है। इसके बाद वह अपने हाथ और पैर दोनों से ही उल्टा चलने लगती है। वहां मौजूद हर इंसान दुल्हन को इस तरह चलते हुए देखता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसा कौन प्री वेडिंग शूट करवाता है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रील का नशा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मंजुलिका बन गई ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- भूतनी है ये तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- जिसे ससुराल वालों को डराना होता है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version