कांकेर । लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 18 नक्सलियो के मारे जाने का दावा किया गया है। साथ ही चार AK 47 रायफल बरामद करने का दावा सुरक्षाबलों ने किया है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी में बताया कि, मुठभेड़ में घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबल बस्तर संभाग में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। गश्त भी बढ़ा दी गई है। कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं तीन दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी भी शुरू हो चुकी है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
