रायपुर। राजधानी के कमल विहार इलाके से एक युवक का अपहरण होने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के परिजनों से फिरौती के रूप में 25 लाख नगदी और फॉर्चूनर मांगी। लेकिन पीड़ित युवक किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। उन्होंने टिकरापारा थाना में मामले की लिखित शिकायत की है। मिली जानकारी के मुताबिक अपहृत युवक निखिल कोसले NLIT फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर है। उन्हें कुछ लोगों ने होम लोन करवाने के बहाने कमल विहार चौक ओवरब्रिज के नीचे बुलाकर कार में अगवा कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित निखिल कोसले आरोपियों के चंगुल से भागकर अपने पिता को पूरी अपबीती बताई। पीड़ित युवक ने इरफान खान, जुबेर, राजू, सुनील साहू, डागा और बिट्टू समेत परवेज नामक युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version