रायपुर। अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी से प्रदेश में अब गर्मी भी विकराल रूप लेते जा रही है। प्रदेश भर में गुरुवार को अधिकतम तापमान एआरजी डोंगरगढ़ का 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और बादल गरजने के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। दोपहर की तपती धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं के थपेड़े भी शुरू हो गए है।
रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा और अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। गर्मी बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भी बढ़ोतरी होने लगी है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है, हालांकि शनिवार से तो अंधड़ चलने व बादल गरजने में थोड़ी वृद्धि होगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version