छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को ACB-EOW के ऑफिस पहुंचे। आबकारी मामले में दोनों अपना बयान दर्ज करवा रहे हैं। बता दें कि आबकारी मामले में हुई फ्रेश FIR में अनिल और यश टुटेजा का नाम शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय यानी की ईडी की टीम भी ACB-EOW दफ्तर के बाहर मौजूद है। बयान दर्ज करवाकर बाहर निकलने पर ईडी की टीम दोनों को हिरासत में ले सकती है। बता दें कि EOW की टीम कड़ी दर कड़ी शराब घोटाले की जांच कर रही है। वही आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी और अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रखा गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version