मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां वरमाला के समय दूल्हे का चेहरा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि जिसका फोटो दिखाया था वहां दूल्हा नहीं है। दुल्हन के इनकार से शादी के पंडाल में हंगामा मच गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। दुल्हन के इनकार से दूल्हा पक्ष भी भड़क गया। विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस को बुला लिया। दरअसल, ग्वालियर देहात उटीला में रामेश्वर चौहान के बेटे अनिल की बारात को बैरंग लौटना पड़ा। अनिल की शादी अचनेरा आगरा की रहने वाली ममता चौहान से होनी थी। दोनों पक्षों ने तय किया था बारात आगरा नहीं जाएगी। दुल्हन पक्ष ही उटीला आकर शादी करेगा। अनिल और ममता की शादी थी इसलिए कन्या पक्ष उटीला आ गया। रात को अनिल की बारात भी मैरिज गार्डन पहुंच गई। वरमाला का समय चल रहा था। अनिल स्टेज पर दुल्हन के इंतजार में बैठा था। थोड़ी देर में ममता को सहेलियां वरमाला के लिए लेकर आईं। शादी का पंडाल मेहमानों से खचाखच था। सबकी निगाहें वरमाला कार्यक्रम की तरफ थीं। ममता ने भी होने वाले पति अनिल के गले में माला पहनाने के लिए उसकी तरफ नजर उठाईं तो बिदक गई। उसने माला पहनाने के बाद शादी करने से मना कर दिया। शादी से इनकार पर अनिल और उसके परिजन भी भड़क गए। उनका कहना था शादी में उनका काफी पैसा खर्च हुआ है। विवाह नहीं हुआ तो गांव और रिश्तेदारों में बदनामी होगी। ऐसे दुल्हन वापस नहीं जाएगी शादी तो करना पड़ेगी। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस आकर दोनों पक्षों को थाने ले गई। ममता ने पुलिस से कहा अनिल से शादी कराई तो वह सुसाइड कर लेगी। उसके साथ धोखा हुआ है। शादी से पहले जिस लड़के का फोटो उसे दिखाया गया था अनिल वह नहीं है। दूल्हा बदला गया है। अनिल कद काठी में उससे कम है। उसकी शक्ल भी पंसद नहीं है। इससे तो शादी नहीं कर सकती। ममता के रवैये से विवाह समारोह में सनसनी मच गई। कन्या और वर पक्ष के लोगों ने ममता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीें हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कन्या और वर पक्ष ने एक दूसरे से जो उपहार और पैसों लेनदेन किया था उसे वपस लौटाकर शादी निरस्त की। फिर दोनों पक्ष अपने-अपने घर वापस लौट गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version