वधावा राम कॉलोनी की एक महिला ने पानीपत की अंसल सिटी में बने हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल के डॉक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डिलीवरी के समय उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, जबकि डॉक्टर ने उसे अगले दिन बताया कि बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बिचौलिया महिला मोना शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला प्रिया ने शिकायत में बताया कि वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह फैक्ट्री के गोदाम में कपड़े छंटाई का काम करती है और 5 बच्चों की मां है। 3 अप्रैल, 2024 को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो जानकार मोना शर्मा ने अंसल सुशांत सिटी के हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया। शाम करीब 6:30 बजे उसने एक बेटे को जन्म दिया तो बच्चा उस समय स्वस्थ था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया। 4 अप्रैल को उसे डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। उसने डॉक्टर से डिलीवरी के दस्तावेज मांगे तो डॉक्टर ने पटेल नगर, दिल्ली की ऊषा के कागज उसे दे दिए। उसे शक है कि एजेंट मोना शर्मा ने उसके बेटे को कहीं बेच दिया है। मामले की पड़ताल पर पुलिस पटेल नगर में रहने वाली उषा के घर पहुंची वहां से बच्चे को बरामद किया गया और उषा और उसके पति को पानीपत थाने में लाया गया। उषा का कहना है कि प्रिया ने डिलीवरी से पहले ही बात की थी कि वह अपना बच्चा उसे दे देगी उसके पास पहले ही पांच बच्चे हैं और वह अब जो बच्चा होगा उसे दे देगी परंतु देने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दे दी है। दूसरी और डॉक्टर ने शिखा की आईडी लेकर प्रिया की डिलीवरी की है। फिलहाल बच्चों को उसकी मां प्रिया के हवाले कर दिया गया है वही सीडब्ल्यूसी में उनकी काउंसलिंग करवाई जा रही है वहीं अस्पताल का डॉक्टर भी फरार बताया जा रहा है। आरोपी महिला मोना शर्मा भी फरार है । आपको बता दें कि यह अस्पताल पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। इसी अस्पताल के वार्ड से कुत्ता एक नवजात बच्चे को उठाकर ले गया था और उसे बाहर जाकर नोच नोच कर मार डाला था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version