मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोबारा से वर्षा का दौर शुरू हो चुका है। रविवार को प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र में वर्षा तोकापाल, बड़ेराजपुर और जगदलपुर में एक से दो सेमी की वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ व वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच राजधानी में मौसम सुबह आंशिक रूप से मेघमय रहने के साथ ही दोपहर और शाम तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री ज्यादा
मौसम विभाग के पिछले तीस वर्षों के औसत अधिकतम तापमान से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एक से दाे डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। दुर्ग और पेंड्रा रोड में यह औसत से दो डिग्री, अंबिकापुर व बिलासपुर में एक डिग्री, जबकि रायपुर और जगदलपुर में यह औसत के बराबर ही है।
न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक ज्यादा
इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार पेंड्रा रोड में यह तीन डिग्री, रायपुर और बिलासपुर में दो डिग्री ज्यादा है, जबकि दुर्ग में यह सामान्य औसत से एक डिग्री कम है। इसके अलावा अंबिकापुर व जगदलपुर में यह सामान्य औसत के बराबर ही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version