सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां कब क्या नजर आ जाए कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। किसी दिन अजीबो-गरीब हरकत करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो किसी दिन अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाले अंकला या फिर आंटी का वीडियो वायरल हो जाता है। खैर अब आम का मौसम आने वाला है तो सोशल मीडिया पर आम से जुड़ी एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो को देखने के बाद आप अपनी कॉपी और पेन लेकर बैठा जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि आप ऐसा क्यों करेंगे?
सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल
इस समय अधिकतर जगह के मार्केट में कच्चे आम बिकने लगे हैं और कुछ ही समय बाद पके हुए आम भी नजर आने लगेंगे। अब आम को बेचने का अलग-अलग तरीका तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर आम की कीमत बताने का अनोखा तरीका वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है जिसमें कुछ कच्चे आम नजर आ रहे हैं। उनके ऊपर एक बोर्ड लगाकर अनोखे तरीके में आम की कीमत लिखी हुई है। मैथ के सवाल की तरह शख्स ने एक किलो आम की कीमत लिखी हुई है।
यहां देखें वायरल फोटो


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो को @ChapraZila नाम के अकाउंट के शेयर किया गया है। फोटो शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने लिखा, ‘जब आम बेचने वाला गणितज्ञ हो , कोई तो बता दो क्या भाव बेच रहा ये?’ खबर लिखे जाने तक फोटो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये अचार का आम है, पूछिए पका आम कितने दिन में आएगा। वहीं कई यूजर्स ने इसे सॉल्व करते हुए एक किलो आम की कीमत बताई है। लोगों ने कमेंट में 60 रुपये लिखकर इसका जवाब दिया है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version