गरियाबंद। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में पेयजल, छांव, रैम्प, प्रकाश, फर्नीचर सहित अन्य बुनियादी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में विशेष तौर पर व्यवस्था करने की जरूरत है, इसके लिए प्रयास करें। मतदान केन्द्र में छांव की व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर टेंट के साथ ही पत्तियों से बने इकोफ्रेंडली मंडप बनवाएं। मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए सभी को टीमवर्क के साथ काम करने के लिए आदेशित किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि शिशुवती माताओं, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़े, इसके लिए उनके लिए अलग से कतार लगवाने एवं कुर्सियों की व्यवस्था निर्देश जारी किये गये है। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में रैम्प होना चाहिए तथा व्हील चेयर की व्यवस्था होनी चाहिए। दिव्यांगजन व बुजुर्गों की मदद के लिए एनसीसी, स्काउट गाईड, एनआरएलएम की महिलाएं मतदान केन्द्र में उपस्थित रहें।
कलेक्टर ने मतदान दलों के लिए वाहन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केन्द्र पहुंच मार्ग के संबंध में सभी को अवगत होना चाहिए। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाइयों का किट भी उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने मतदान दलों के भोजन व्यवस्था के संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन ग्रामों में दिव्यांग मतदाता है, वहां दिव्यांग रथ होना चाहिए। हर गांव में प्रकाश की समुचित एवं वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में ओआरएस उपलब्ध रहे। अधिकारियों के पास स्वास्थ्य अमलों का संपर्क होना चाहिए। आदर्श मतदान केन्द्र आकर्षक थीम के अनुसार बनाएं जाएंगे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version