कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वैवाहिक समारोह के दौरान दूल्हे की पोलपट्टी खुलने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में उसे जूते की माला भी पहनाई गई। मारपीट करने वालों का आरोप है कि खुद को होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताकर यह व्यक्ति कोरबा में विवाह कर रहा था। गुजरात से उसकी एक महिला मित्र ने फोटो और कई चीज भेज कर इसका खुलासा किया।
कोरबा निवासी अशोक केवट के तीन पुत्र और एक पुत्री है। उसके द्वारा अपनी पुत्री का विवाह दादूराम नामक व्यक्ति से करना तय किया था। दादूराम ने खुद के बारे में जानकारी दी थी कि वह गुजरात के वडोदरा में सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर है। पूरी सच्चाई जाने बिना कन्या पक्ष ने सभी तैयारी कर ली थी और विवाह संपन्न कराया जा रहा था। इस दरमियान कन्या पक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने उन्हें परेशान कर दिया कि दूल्हा दादुलाल असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में बेटर है और उसका अनुचित संबंध वहां किसी लड़की से भी है। बस इतना पता चलने के बाद महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू लाल से जमकर मारपीट की। किसी तरह जानकारी होने पर पुलिस यहां पहुंची और मारपीट के शिकार व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : व्हाट्सएप पर लड़की वालों को दिखी वो तस्वीर… जिसकी नहीं थी उम्मीद…फिर ठाट-बाट से दूल्हा बनकर पहुंचे युवक की जमकर हुई धुनाई…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

