सक्ती। जिले के अमलीडीह और भेड़ीकोना के बीच पुल के ऊपर कैप्सूल वाहन ने ओमनी वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ओमनी वैन में पिता-पुत्र सवार थे जोकि रामनवमी मेले में जूस बेचकर घर जा रहे थे। वहीं, हादसे में बेटे की मौत हुई है। पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की लेकर पुल के ऊपर शव को रखकर चक्का जाम किया ही। मौके पर पुलिस बल तैनात है और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम लालीमाटी का रहने वाला सुरेश कुमार खुटे अपने पुत्र रूपेंद्र खूटे के साथ ओमनी वैन में बैठकर डभरा में चल रहे रामनवमी मेले में जूस बेचने आया हुआ था। जिसके बाद वह बुधवार की रात्रि अपने बेटे रूपेंद्र को लेकर घर जाने किए निकला। इस दौरान रात्रि करीबन 2 बजे पिता पुत्र दोनो अमाकोनी और भेड़ीकोना पुल के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन के चालक ने ओमनी वेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ओमनी वेन की परखच्चे उड़ गए।
वैन के अंदर बैठे बैठे पिता-पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां रूपेंद्र खूटे को जांच उपरांत डॉकटर ने मृतक घोषित किया। वहीं, पिता सुरेश कुमार खुटे की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के कैप्सूल वाहन पुल के नीचे नदी में जा गिरा है। ड्राइवर का पता नही चल सका है।
BIG BREAKING कैप्सूल वाहन की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे… बेटे की मौत… पिता गंभीर…
Previous Articleक्या आप भी तरबूज और खरबूज को लेकर कन्फ्यूज़न में हैं….
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

