रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर मतदान जारी है। कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं के बाद शांतिपूर्वक मतदान जारी है। महासमुंद में शुरुआती दौर में कुछ पोलिंग बूथों में आई मशीन में खराबी, बूथ क्रमांक 109, 110 और 61 में आई मशीन में खराबी, मशीन खराब होने के कारण करीब आधे घंटे तक बाधित रहा मतदान, 109, 110 सहित कुल 6 पोलिंग बूथ में बदली गई मशीन।

राजनांदगांव में टेड़ेसरा के मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि सरपंच और उपसरपंच के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का आरोप है कि भूपेश बघेल के साथ भिलाई से आये लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

वहीं कांकेर में नक्सलियों ने बैनर लगाकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है। लोगों में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने बैनर लगाया है इसके बावजूद बढ़चढ़ कर मतदान करने लोग पहुंच रहे हैं। मरबेड़ा मतदान केंद्र से एक किलोमीटर की दूरी पर मुख्य सड़क किनारे नक्सलियों ने बैनर लगाया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version