रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने पोस्टल बैलेट मतदान दलों को रवाना किया। इस दौरान मतदान दलों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने दल को रवाना करने से पहले गुलाब फुल देकर स्वागत भी किया। साथ ही सबसे अधिक उम्र दराज वाले मतदान दल के कर्मी का स्वागत किया गया।
कलेक्टर ने आज पुलिस और नगर सैनिक मतदान दल को रवाना किया है। कलेक्ट्रेक्ट परिसर स्थित टाउन हाॅल में मतदान सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। साथ ही पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन मेें मतदाता सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, आरंग, अभनपुर और बलौदाबाजार विधानसभा के मतदाता मतदान कर सकेंगे। यह मतदान सुविधा केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version