दूध एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है और आपके चेहरे के रोमछिद्रों में छिपी गंदगी व धूल को भी साफ कर देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक कॉटन बॉल को दूध में डिबोकर अपने को उस रूई की मदद से साफ करें। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है और आप बाजार में मिलने वाले प्रॉडक्टस का इस्तेमाल नहीं कर पातीं तो आप दूध की मदद से भी एक ब्लीच फेस पैक बना सकती हैं। इसके लिए आप दूध में थोड़ा बेसन व नींबू मिलाकर एक पैक तैयार करें और अपने चेहरे पर अप्लाई करें। जब यह सूख जाए तो हल्के हाथों से गुनगुने पानी की सहायता से चेहरा साफ करें। इस फेस पैक को अगर आप सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करेंगी तो जल्द ही आपकी स्किन का कलर साफ होने लगेगा।  त्वचा की डेड स्किन को निकालने के लिए और उसे एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करना बेहद आवश्यक है। अगर आप घर पर ही एक स्क्रबर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप बादाम को हल्का क्रश करें और इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं। अब इस स्क्रबर की मदद से आप अपनी त्वचा को स्क्रब करें। आपको अपनी स्किन में एक बेहद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।  इसके अतिरिक्त आप ओटमील व दूध को मिलाकर भी एक स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इस स्क्रब को रोजाना इस्तेमाल करें और हर दिन अपनी त्वचा में होते हुए बदलाव देखेंगे। जब भी आप फेस वॉश करती हैं तो स्किन के ओपन पोर्स को बंद करने के लिए और उसे टोन करने के लिए टोनर की मदद लेते हैं।  लेकिन दूध से बेहतर टोनर और कोई हो ही नहीं सकता। यह आपके स्किन के ऑयल को कंट्रोल करने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी करता है। इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करने के लिए रूई को दूध में डिबोएं और फिर उस रूई की मदद से अपने चेहरे पर हल्की मसाज करें। इसे कुछ देर यूं ही रहने दें। बाद में साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version