रायपुर । रायपुर में चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई और पूरे कार को चपेट में ले लिया। जैसे-तैसे कार में सवार व्यक्ति बाहर निकले। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची। मामला रायपुर के लाखे नगर चौक के पास का बताया जा रहा है। लाखे नगर चौक से गुजरते समय एक चलती कार में आग लग गई। आग कार के समाने हिस्सा में लगी। इसके बाद आग विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार अपनी चपेट में ले लिया। चलती कार में आग लगने से आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए। जानकारी के अनुसार, कार का नंबर CG 04 HJ 7558 बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version