छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने प्रेस नोट के माध्यम से अवगत कराया है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत भय मुक्त मतदान के संकल्प हेतु श्री सिंह को आयोग से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है, इसी कड़ी में श्री सिंह के विशेष पहल पर मानव संसाधन समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉ एस एन पटेल जी,उपाध्यक्ष दवय डॉ रविंद्र बघेल, बी जे आनंद जी,सचिव सुनीता बेक,इंजीनियर नरोत्तम घृतलेहरे प्रवक्ता डॉ पूर्णेश्वरी बघेल आदि प्रांत कार्यकारिणी की सहमति से समिति के सभी स्तर, प्रांत संभाग, जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को निर्देशित किया गया है की व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया में अपने सभी ग्रुप तथा इष्ट मित्रों संबंधियों परिचितों को मानव संसाधन विकास समिति अपने बैनर के तहत एक डिजिटल कॉपी एडिट करके मैसेज भेज रही है जिसमें ’हम सवारेंगे अपना भविष्य, लगेगा उंगली पर भागीदारी का निशान ,हम जरूर करेंगे मतदान’ संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित किया जा रहा है तथा इस मध्यम का अच्छा रिस्पॉन्स भी समिति के प्रांत सहित सभी संभागीय /जिला इकाई से मिल रहा है ,श्री सिंह ने विश्वास जताया है जो भी सरकार बनेगी जनता तथा राष्ट्र हित सर्वोपरि को ध्यान में रहते हुए कार्य करते रहेगी,फिर चाहे कांग्रेस एलायंस या बीजेपी अलाइंस की सरकार बने,जनता सुखी हो ,आप उनके उम्मीदों पर खरे उतरेंगे,यही अपील श्री सिंह ने सभी राजनैतिक पार्टियां से की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version