सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इस मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है। मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर संभाग नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबल को मुखबिर से किस्टाराम थाना क्षेत्र के पेसेलपाड़ और उसके आसपास के पहाड़ों और जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ 208 कोबरा बटालियन की एक संयुक्त टीम रवाना हो गई। सुबह तकरीबन सात बजे सुरक्षाबल के जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे तभी नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मोर्चा संभालने के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चलती रही। इसी दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ों की आड़ लेते हुए वहां से फरार हो गए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन में जवानों ने घटनास्थल से हथियार समेत एक नक्सली का शव बरामद किया। इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों और नक्सलियों का अन्य सामान भी बरामद किया। बताया गया है कि फिलहाल सुरक्षाबल के जवानों द्वारा अभी भी घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ की पूरी जानकारी जवानों की वापसी के बाद मिल पाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version